{"_id":"5cb23f03bdec22142d5e5e2d","slug":"81555185411-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nधों की सूचना पर मुदवाल में चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग् धों की सूचना पर मुदवाल में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। मुदवाल क्षेत्र में कुछ संदिग्धों के देखे जाने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे गांव की घेराबंदी कर क्षेत्र को खंगाला गया, मगर शनिवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सुंदरबनी के मुदवाल में ग्रामीणों ने कुछ संदिग्धों को देखने पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जो शनिवार सुबह और बाद में शनिवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान मुदवाल और आसपास के गांवों में नाके लगाकर घेराबंदी की गई। मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा, जिसके बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया।
सनद रहे कि मुदवाल से सटे रबाड़ियां तला में 27 मार्च, 2018 को भी चार आतंकी देखे गए थे, जिन्हें 28 मार्च को मुठभेड़ में मार गिराया था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।