फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   6 other associates of positive put under quaranteen

कोरोना के पॉजिटिव के संपर्क में थे छह अन्य मज़दूर,  सभी को क्वारंटीन केंद्र भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
6 other associates of positive put under quaranteen
राजोरी । राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र के जिस युवक (मज़दूर ) में करुणा के लक्षण पॉजिटिव पाए गए हैं उसके छह अन्य मज़दूर भी उसके साथ कश्मीर घाटी से राजोरी पैदल पहुंचे थे  डीसी राजोरी मोहम्मद नजीर शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले के कोटरंका क्षेत्र के 6 मजदूर और रियासी ज़िले के चासना क्षेत्र का एक व्यक्ति मुगल रोड से होते हुए पैदल यात्रा कर  जिला शोपियां से यात्रा करते हुए राजौरी के थन्नामंडी से होते हुए कोटरंका अपने घरो कि और जा रहे थे । 16 अप्रैल को थन्नामंडी के  अलाल के सरपंच ने उन 7 मे से 2 को पकड़ लिया और पूछ ताछ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  बाकी के 5 ने अपना मार्ग बदल दिया और भाग गए। वहीँ पुलिस ने प्रशासन कि मदद से पकड़े गए दोनो मज़दूरों को तत्काल थन्नामंडी मै बनाए गए क्वारंटीन सेंटर मे रखा और उनके सैंपल ले कर जांच के लिए भेज दिये। रिपोर्ट आने पर पता चला कि 2 मजदूरों में से 1 मज़दूर कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । डीसी ने बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल उसे थन्नामंडी से जीएमसी राजोरी रेफर किया गया जहां से कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे रात को ही जम्मू भेज दिया गया।  वहीँ शेष 5 का पता लगाने के लिए एसएसपी राजोरी चंदन कोहली ने युद्ध स्तर पर अपनी टीमें लगा दी व रात को 2 बजे उन्हें तलाश करने में सफलता प्राप्त कर ली। एसएचओ बुद्धल  सोमराज की अगुवाई में बुधल पुलिस स्टेशन की टीम ने 4 मज़दूरों को शनिवार कि रात को करीब 2 बजे उनके गांव तरगाई से उन्हें पकड़ कर सभी को क्वारंटीन सेंटर मे भर्ती कर दिया। वहीँ शेष 1 मज़दूर को Chasana पुलिस ने पकड़ कर क्वारंटीन मे रख दिया है। डीसी ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।  वहीँ डीसी राजोरी ने एक बार फिर से लोगो से एक जगह से दूसरी जगह न जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कठोर संपर्क ट्रेसिंग चल रही है और जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग प्रशासन के  साथ सहयोग करें और दूसरों के लिए संक्रमण का स्रोत न बने। डीसी ने लोगों से यह भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से करें ताकि कोरोनावायरस को तोड़ने में लोगों की मदद मिल सके। वहीं डीसी ने बताया कि यह सात लोग अपने गांव में और किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे उनका भी पता लगाया जा रहा है वह उनको भी जल्द क्वॉरेंटाइन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed