{"_id":"5cb0f06cbdec2214046f0d0a","slug":"51555099756-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों को सेना ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों को सेना ने किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजौरी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा। शुक्रवार को सेना की 25 डिवीजन के जीओसी ने सरपंच कान्क्लेव और पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। इसमें राजोरी और पुंछ जिलों के करीब 150 सरपंचों और 134 पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लेकर जीओसी के साथ बातचीत की।
कान्क्लेव में सरपंचों को नवाचारों और प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा सरपंचों को कृषि और जैविक खेती, जल प्रबंधन समाधान, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण शिक्षा, जीवन कौशल और उद्योग कार्यक्रम सहित विभिन्न नवीन ग्रामीण तकनीकों और अवधारणाओं के बारे में बताया गया। वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित रैली के दौरान विभिन्न सहायता बूथ लगाए गए थे, जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर, कृत्रिम अंग केंद्र और एक पोषण गैलरी डिस्प्ले शामिल था।
साइकिल रैली 25 डिवीजन और बीएसएफ की 51वीं बटालियन के जवान शामिल हुए। रैली से राजोरी के लोगों के बीच दोस्ती, सांस्कृतिक बंधन और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को राजोरी दिवस के महत्व के बारे में बताया और राजोरी को घुसपैठियों से मुक्ति दिलाने में सेना के कार्यों को याद किया।