{"_id":"56fed48d4f1c1be74af00106","slug":"20-days-after-the-landslide-road-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के 20 दिन बाद भी सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के 20 दिन बाद भी सड़क बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
पिछले 20 दिनों से भूस्खलन के चलते बंद हुई सड़क को न खोले जाने से नाराज गांव अढ़ाई के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों न इस बात की चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में गांव की मुख्य सड़क से मलबा न हटाया गया तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जिले की मंडी तहसील के गांव अढ़ाई के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जहां पर उन्होंने तहसील प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में मोहम्मद फरीद, हाजी अब्दुल लतीफ, मंजूर कोहली, मुश्ताक अहमद ने कहा कि करीब 20 दिन पहले गांव अढ़ाई की मुख्य सड़क भूस्खलन के बाद मलबा गिरने से बंद हो गई थी। इससे गांव का अन्य क्षेत्रों से सड़क संपर्क कट गया। यदि तीन दिन में गांव की मुख्य सड़क से मलबा न हटाया गया तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन