फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   53 वें बार्षिक महायज्ञ की तैयारियां पूरी शनिबार को होगा महायज्ञ का आयोजन

53 वें बार्षिक महायज्ञ की तैयारियां पूरी शनिबार को होगा महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
53 वें बार्षिक महायज्ञ की तैयारियां पूरी शनिबार को होगा महायज्ञ का आयोजन
सुंदरबनी। गुरु गद्दी 1008 सदगुरु बाबा कांशी गिरी आश्रम बनपूरी में शनिवार को 53वें वार्षिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। गुरु गद्दी पर होने वार्षिक महायज्ञ में रियासत सहित पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और दिल्ली से भी भारी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। शुक्रवार शाम तक काफी संख्या में बाहरी राज्यों से सेवक पहुंच चुके हैं। वार्षिक महायज्ञ का आयोजन एक अप्रैल से शुरू हो जाता है। इस दौरान गुरु गद्दी पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहता है। बैसाखी से ठीक एक दिन पहले विशाल भंडारे के आयोजन के बाद बैसाखी के दिन समाधि पूजन के बाद वार्षिक महायज्ञ का समापन होता है। शुक्रवार को पहले गुरु गद्दी पर भजन संध्या का आयोजन करवाया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ यमुना नगर से आई भजन मंडली ने भजन कर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed