फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri district of Jammu division 85 percent people above 45 years have been vaccinated

जागरूकता: इस जिले में 45 वर्ष से ऊपर के 85 फीसदी लोगों को लग चुका टीका

Sun, 20 Jun 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

वर्तमान में राजोरी जिले में 45 से ऊपर के आयु वर्ग में 85 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दूरदराज गांव में लोग खुद वैक्सीन लगाने आगे आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Rajouri district of Jammu division 85 percent people above 45 years have been vaccinated
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हॉटस्पॉट बने जम्मू संभाग में राजोरी जिले के दूरदराज गांवों में टीकाकरण को लेकर कई भ्रांतियां थीं। लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और पंचायती नुमाइंदों ने जागरूकता अभियान छेड़कर ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को रफ्तार दिला दी।

विज्ञापन


कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक के अपर राजनगर में 45 साल से ऊपर आयु के 519 लोगों में से 400 लोगों की वैक्सीनेशन कर दी गई है। क्षेत्र के सरपंच शब्बीर कमलाक ने बताया कि शुरू में लोग वैक्सीनेशन के लिए सामने नहीं आ रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने जागरूकता अभियान छेड़कर लोगाें की भ्रांतियां दूर कीं।
विज्ञापन


बुजुर्ग भी टीका लगवाने के लिए घरों से बाहर निकले। अब विशेष टीमें घर-घर पहुंचकर वैक्सीनेशन कर रही हैं। राजनगर लोअर गांव में 45 साल के ऊपर के 570 लोगों में से करीब 419 लोगों वैक्सीनेशन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच फारूक इंकलाबी ने बताया कि क्षेत्र में जिस प्रकार से स्वस्थ विभाग की टीमें विशेष रूप से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए मेहनत कर रही हैं, उसी का नतीजा है कि इतनी अधिक संख्या में लोगों में वैक्सीनेशन लग गई। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके गांव में 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा कर दिया जाएगा। 


दूर-दराज के गांवों में वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। पंच, सरपंच, सरकारी शिक्षकों, लोक मित्र, ग्रामसेवक व अन्य विभागों के प्रतिनिधि इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए मौलानाओं से मदद लेकर मस्जिदों में घोषणा करके लोगों की सभाएं करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है, जिसके चलते वैक्सीनेशन में आसानी हो रही है। जिले में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग की अब तक 17 फीसदी लोगों को वैक्सीनेशन कर दी गई है, जबकि अन्य को वैक्सीनेशन का सिलसिला जारी है। -डॉ. इकबाल मलिक, बीएमओ, कंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed