{"_id":"61c9f328b90adc250a4721f9","slug":"pulwama-two-jaish-s-helpers-arrested-used-to-help-terrorists-in-providing-shelter-and-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: जैश के दो मददगार गिरफ्तार, आतंकियों को आश्रय देने और हथियार पहुंचाने में करते थे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: जैश के दो मददगार गिरफ्तार, आतंकियों को आश्रय देने और हथियार पहुंचाने में करते थे मदद
Tue, 28 Dec 2021 12:11 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:11 AM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी हाजीदारपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आतंकियों को खाने, रहने, परिवहन और हथियारों की आपूर्ति के साथ सभी तरह की मदद उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना मिलने के बाद पुलवामा पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी शिनाख्त आदिल अली निवासी आचान, आसिफ गुलजार निवासी हाजीदारपोरा के रूप में हुई है। दोनों अपने जैश कमांडरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर दहशतगर्दों को मदद पहुंचाते थे।
विज्ञापन
बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।