फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   primary school facing water problem in jodia

शिक्षकों की प्यास बुझाने के लिए बच्चे पानी लेने जाते हैं 1 किमी दूर 

Sat, 07 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 07 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
primary school facing water problem in jodia
jodia - फोटो : Amar Ujala

पीएचई डेलीवेजरों के पिछले एक महीने से हड़ताल पर रहने के बाद से जम्मू संभाग में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए हर किसी को ना जाने कितने जतन करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच एक वर्ग ऐसा भी है, जो दूसरों की प्यास बुझाने के लिए जतन कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग तसल्ली से प्यास बुझाने के लिए जुगाड़ करा रहा है। ये हाल देखना हो तो अखनूर के भलवाल ब्राह्मण हाईस्कूल चले जाइए। जहां खुद की नहीं, शिक्षकों की प्यास बुझाने के लिए नौनिहाल ना जाने कितने जतन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अखनूर के भलवाल ब्राह्मण हाईस्कूल में जहां बच्चे पढ़ने आते हैं, वहां उन्हें पढ़ने का मौका तो मिल रहा है, लेकिन वो स्कूल की प्रार्थना से पहले एक जिम्मेदारी और निभा रहे हैं। यहां प्रार्थना शुरू होने से पहले बच्चों को शिक्षकों की प्यास बुझाने के लिए स्कूल से बाहर निकलकर कई जतन करने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने नाम ना छापने पर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वो सुबह को स्कूल तो समय पर आ जाते हैं, लेकिन स्कूल पहुंचते ही शिक्षक उन्हें एक किमी दूर तक आसपास के घरों में से मयूर जग में से पानी भरकर लाने के लिए भेजते हैं। 


हर रोज स्कूल स्टॉफ अलग-अलग क्लास के बच्चों को भेजता है। ये काम उन्हें स्कूल समय में एक बार नहीं, बल्कि तीन-चार बार करना पड़ता है। स्कूल के बच्चे रोज-रोज होने वाली इस दिक्कत से आजिज आ चुके हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन है कि उन्हें सिर्फ अपनी प्यास ही दिखाई देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed