फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   youth protest in poonch against firm registration department

फर्म रजिस्टर्ड नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Tue, 19 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Tue, 19 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
youth protest in poonch against firm registration department

युवाओं ने सोमवार को पुंछ रावलाकोट सड़क जाम कर पुंछ से रावलाकोट के लिए यात्रियों को लेकर जाने वाली बस को बीच रास्ते में रोककर करीब डेढ़ घंटे तक जिला प्रशासन और कस्टोडियन क्रास एलओसी ट्रेड के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कस्टोडियन पिछले दो वर्षों से उनकी फाइल जमा होने के बाद भी क्रास एलओसी ट्रेडर्स रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहा है।

जबकि पहले से ट्रेड कर रहे बडे़-बड़े व्यापारियों के रिश्तेदारों की अंदर खाने रजिस्ट्रेशन की जा रही है। उधर, पुंछ रावलाकोट बस बीच रास्ते में रोके जाने की जानकारी मिलने पर एसएचओ पुंछ जतिंदर रैना ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों की फोन पर एसएसपी से बात करवाई।
विज्ञापन


जहां एसएसपी जतिंदर सिंह जौहर द्वारा दो दिन में युवाओं का मामला निपटाने का आश्वासन दिया। जिस पर युवाओं ने दो दिन बाद मामला हल न होने की सूरत में चक्का जाम और पुंछ बंद करवाने की धमकी देते हुए प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्रास एलओसी ट्रेड में करीब 315 फर्म पहले रजिस्टर्ड हैं और दो वर्ष पूर्व सरकार ने नई फर्म में रजिस्ट्रेशनअकरने के लिए आवेदन मांगे थ।


 जिस पर बेरोजगार युवाओं ने हजारों रुपये खर्च कर सी फार्म, टिन नम्बर सहित सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर अपनी फाइल जमा करवाई थी परन्तु फर्म रजिस्टर्ड नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed