{"_id":"2199d77c3c6a1a1e4d90170fd484d9e5","slug":"villagers-in-problem-because-of-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों बाद भी पैदल चलने पर मजबूर ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों बाद भी पैदल चलने पर मजबूर ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिले की हवेली तहसील के गांव अप्पर बैंछ निवासी देश की आजादी के दशकों बाद भी हर दिन कई किलो मीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में राज्य सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की अनदेखी के चलते हम लोगों को आज भी बिना सड़क के कई किलो मीटर तक पैदल चल कर गांव के बाहर आवाजाही करनी पड़ती है।
बार-बार गांव तक पक्की सड़क बनाए जाने की मांग करने के बाद भी किसी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। आज तक गांव के लिए पक्की सड़क का निर्माण न कराए जाने को लेकर रोष प्रकट करते हुए ग्रामीणों मुश्ताक हुसैन, मोहम्मद असलम, नजीर हुसैन, मोहम्मद अफजल का कहना है कि हम लोगों ने राज्य सरकार के कई बडे़ नेता एवं मंत्रियों तक पहुंच कर उनसे हर बार मांग रखी।
विज्ञापन
आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को सबसे बड़ी परेशानी उस समय होती है जब देर रात गांव में कोई बीमार हो जाता है। तो उसे चारपाई पर डालकर कई किलो मीटर पैदल चलने के बाद सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में कई बार तो बीमार बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वह जल्दी से गांव तक पक्की सड़क का निर्माण करवाएं।