फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   traffic

Poonch News: यातायात पुलिस ने नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर कसा शिकंजा,कई के काटे चालान कई वाहन जब्त किए

विज्ञापन
traffic
पुंछ। यातायात पुलिस की तरफ से शुक्रवार को पुंछ नगर में कई स्थानों पर नाके लगा कर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसा गया। उनके खिलाफ कड़ी करवाही करते हुए जहां दर्जनों वाहनों के चालान कटे। वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से दोपहर बाद तक यातायात पुलिस ने डीटीआई शौकत अमीन और एसओ मोहम्मद यूनिस की अगुवाई में यातायात पुलिस ने नगर के नाखां वाले चौराहे, शंकर नगर चौराहे और बस अड्डे के पास विशेष नाके लगाए। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों, बिना सीट बेल्ट, बिना हाई सिक्योर्टी नंबर प्लेट और बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

उधर यातायात पुलिस के इस अभियान का पता चलते ही अधिकतर दो पहिया वाहन चालकों ने गलियों का रुख कर अपने गंत्वयों पर पहुंचना शुरू कर दिया। इससे गलियों में पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर डीटीआई शौकत अमीन का कहना था कि आम लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed