{"_id":"65cfdede2883c65344080e74","slug":"tailoring-training-in-punch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101126-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में महिलाओं को दर्जी का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में महिलाओं को दर्जी का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पहले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करवाया। नगर स्थित आईटीआई में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा योजना में नामांकन करवाने वाली दर्जी का काम करने वाली महिलाओं, आईटीआई विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरिंटेंडेंट आईटीआई और मैनेजेर औद्योगिक केंद्र खालिद अहमद ने की। जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आई महिलाओं के हाथों से फीता कटवा कर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करवाया।
उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हस्तकला से जुड़े 18 अलग-अलग ट्रेड का चयन किया है और इन ट्रेड से जुड़े कारीगरों का कौशल विकास करने एवं उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए इस योजना को शुरू किया है। जिसमें पहले प्रशिक्षण के तौर पर दर्जी का काम करने वाली महिलाओं को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए हर महिला को पांच सौ रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार 500 रुपये भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को 1 लाख रुपये का ऋण भी 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा ताकि वह अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकें। आई टी आई में हर बैच में 45 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।