फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sunderbani police station

Poonch News: सुंदरबनी पुलिस स्टेशन को आईएसओ प्रमाण पत्र से नवाजा

विज्ञापन
sunderbani police station
राजोेरी। पुलिस स्टेशन सुंदरबनी को पुलिसिंग में निर्धारित मापदंडों को प्राप्त करने के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। पुलिस स्टेशन की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का मूल्यांकन किया गया है और आईएसओ 9001:2015 से नवाजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन को यह सम्मान नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अपराधों की रोकथाम व जांच और कानून व्यवस्था के लिए दिया गया है। साथ ही पुलिस रिकॉर्ड के रखरखाव, साफ-सफाई, आंतरिक सज्जा, स्वागत कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा स्थापना, नियंत्रण कक्ष, बुनियादी सुविधाओं के साथ सार्वजनिक प्रतीक्षा कक्ष, साइबर अपराध और महिला सहायता डेस्क के आधार पर जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुंदरबनी पुलिस ने निर्दिष्ट मापदंडों को पूरा करने के लिए चरित्र/पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया और शिकायत दर्ज करने व रिकॉर्ड रखने की प्रणाली को सुव्यवस्थित किया है। शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए पीएस सुंदरबनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही अन्य पुलिस स्टेशनों को अपने कामकाज में सुधार करने, सार्वजनिक कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और निकट भविष्य में आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने के लिए पहले से निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed