{"_id":"621fceb0d050013865733ede","slug":"sport-poonch-news-jmu2549239147","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उप जिला मेंढर में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने सेना की मेंढर गनर के सहयोग से ओपी हिल स्टेडियम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, नागरिकों और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मेंढर गनर के कमांडिंग अधिकारी और डीडीसी सदस्य मनकोट इमरान जफर ने करते हुए खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद पहला मैच डराना इलैवन और गुरसाई इलैवन के बीच हुआ। इस बिपिन रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पुंछ एवं राजोरी जिले की 30 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नाक आउट के तोर पर कराए जाएंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के जीवन और देश के लिए उनके बलिदान पर विचार रखा व युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट व अन्य खेलों में भाग लेने का आग्रह करते हुए सैन्य अधिकारियों ने उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा। इस अवसर पर मेंढर के नागरिकों में बलराम शर्मा, सतीश चंद्र, पंकज शर्मा रहे और बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।