फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

एस एस पी ने किया लड़कों के 19वर्ष आयूवर्ग वालीबाल अंतरजोन टूर्नामैंट का उदघाटन,पहले दिन चार मुकाबले आयोजित कराए गए

विज्ञापन
sport news
वॉलीबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसपी। - फोटो : POONCH
पुंछ। डिग्री कालेज मैदान में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से शुक्रवार को अंतर जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। इसका एसएसपी रमेश अंगराल न उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पहले दिन चार मैच खेले गए, जिसमें सुरनकोट ने हरनी जोन को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मेंढर जोन ने नंगाली जोन को 2-0 से, मंडी जोन ने साथरा जोन को 2-0 से और पुंछ जोन ने बफलियाज जोन को 2-0 से हराया। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से डिग्री कालेज मैदान में लड़कों के 19 वर्ष आयु वर्ग के अंतर जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कोरोना को रोकने के लिए सभी के उपायों को अपनाते हुए एवं सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद कासिम, मैच संयोजक मोहम्मद तारिक खान और जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग के अधिकारी अमरीश कुमार, सरला बख्शी, मजीद डार, हरजीत कौर, विजय कुमार, कुलवंत सिंह, नरेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, मोहम्मद तारिक खान, नीरज शर्मा, रमीज तारिक, डीके रैना, वसीम अकरम, देविन्द्र सिंह, शफाकत शाह, इमतेयाज लोन, मुजमिल मलिक, शबीर अहमद, मंजूर अहमद, इमरान फाजली, परवेज अहमद और इमतेयाज खान ने रेफरी की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed