{"_id":"6aa5b4d203373644a60eb532","slug":"jammu-and-kashmir-news-poonch-news-c-10-1-agr1010-1010942-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: बीरवाह में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: बीरवाह में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बडगाम जिले के बीरवाह तहसील में भारी बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने खड़ी फसलों और बागवानी उपज को भारी नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार देर रात करीब 11:20 बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित इलाकों में चेवदारा, ओहांगम, रथसुना, अरवाह और बीरवाह शहर मुख्य रूप से शामिल हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उइााई।
स्थानीय किसानों के अनुसार, ओलावृष्टि भले ही कम समय के लिए हुई, लेकिन इसने खेतों में खड़ी फसलों, मौसमी सब्जियों और फलों के बगीचों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई है। किसान ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि खेती में पहले ही काफी लागत लगाई जा चुकी थी, और अब इस तबाही के बाद उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों की मांग की है कि प्रभावित गांवों में राजस्व और तकनीकी टीमों को भेजकर नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर पात्र किसानों को समय पर उचित वित्तीय सहायता और मुआवजा दिया जा सके।