फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   snoe fall

पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश,पीरपांचाल के पहाड़ों भारी बर्फबारी,मुगलरोड को यातायात के लिए बंद किया गया

विज्ञापन
snoe fall
पुंछ जिले में मुगलरोड पर पोशाना चैकपोस्ट क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी और बर्फबारी के बंद मुगलर? - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के निचले क्षेत्रों में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश के साथ ही पीर पंजाल के पहाड़ों सहित मुगलरोड पर भी पोशाना से पीर की गली तक बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। इसके चलते मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इससे कश्मीर जाने वाले लोगों के साथ ही इन जिलों से कश्मीर सेब एवं सब्जी लेने जाने वाले व्यापारियों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुगलरोड पर सुरनकोट तहसील की तरफ से पोशाना चेकपोस्ट क्षेत्र से पीर की गली तक छह इंच से लेकर डेढ़ फुट तक बर्फ रिकार्ड की गई है। इस बीच पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से बर्फबारी को देखते हुए पुंछ नगर के बर्फ हटाने वाली कई ओर आधुनिक एवं बड़ी मशीनें मुगलरोड के लिए रवाना की गई हैं। ताकि अधिक मात्रा में बर्फबारी के बाद भी मौसम साफ होने पर मुगलरोड से बर्फ हटाकर उसे यातायात के लिए खोला जा सके। उधर बारिश एवं बर्फबारी के चलते जिले में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। तापमान लुढ़क कर 9 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों की कंपकंपी छूट कर रह गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो अधिक ठंड होने से दिन भर लोग घरों में ही बंद रहे और आग तापते रहे, जबकि निचले क्षेत्रों में भी लोगों को अचानक हुई ठंड में बढ़ोतरी के चलते दिन भर परेशानियों का सामान करना पड़ा।
विज्ञापन

देर रात से जारी बारिश एवं बर्फबारी को देखते हुए उपायुक्त इंद्रजीत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिले के मंडी, लोरन और बफलियाज ब्लॉक के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई थी। बारिश एवं ठंड के चलते जिले के निचले क्षेत्रों के स्कूलों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार देर रात को जिले के निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने लगी थी, जबकि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हिलकाका, पोशाना, रंजाटी, पीर की गली, डन्ना सावजियां आदि क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी थी। जो देर शाम तक जारी रही।
राजोरी में कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला रहा जारी
पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश पहाड़ों पर बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बारिश और पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। जबकि शहर व आसपास के इलाकों में सोमवार को कभी धूप कभी बारिश का सिलसिला जारी रहा। रविवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश और पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला सोमवार तक जारी रहा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास किया जा रहा है।
शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को करीब 10 बजे मौसम साफ होने लगा और बादलों के बीच से सूर्य की किरणें निकलीं और तेज धूप निकल गई, लेकिन करीब दो घंटे के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो रुक-रुक कर समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। पीर पंजाल के पहाड़ों पर बफ़ॱरबारी का सिलसिला जारी है। जहां पर करीब एक फुट के करीब बर्फ जमा हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों कंडी, बुद्धल, थन्नमंडी, दरहाल, मंजाकोट आदि में बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है।

दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। रविबार को दिनभर छाए बादलों के बाद से लोग पहले से ही सर्दी से परेशान थे। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश जो सोमवार को भी जारी रही। इससे क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप ओर बढ़ गया। सुबह मूसलाधार बारिश शुरू होने के कारण सोमवार को स्कूलों कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। क्योंकि सुबह स्कूलों तथा कॉलेजों के लगने के समय मूसलाधार बारिश के बाद बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल सके। इस कारण सोमवार को स्कूलों तथा कॉलेजों में सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed