फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Sky Lightening

बिजली गिरने से 70 भेड़ बकरियों की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
Sky Lightening
पुंछ। पीर पंजाल के पहाड़ों पर स्थित कालीचोटी डोक पर बिजली गिरने एक बक्करवाल की लगभग 70 भेड़ बकरियों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में बक्करवाल बाल-बाल बच गया। प्राकृतिक आपदा से इतना बड़ा नुकसान होने से पीड़ित और उसके रिश्तेदारों ने सरकार से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुरनकोट तहसील के गांव लठूंग से सैकड़ों भेड़ बकरियों के साथ कश्मीर में अपनी डोक की तरफ जा रहे बक्करवाल सथारा शेख पुत्र अब्दुल अजीज ने बीच रास्ते में कालीचोट डोक में डेरा डाला है। इस दौरान रविवार सुबह पीर पंजाल क्षेत्र में बादल गर्जने लगे। जब सभी भेड़ बकरियां एक साथ एक स्थान पर जमा हो गईं तब तेज चमक के साथ बिजली चमकी और भेड़ बकरियों पर गिरी। इससे लगभग 70 भेड़ बकरियां की मौके पर ही मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गईं। बिजली गिरने से सथारा शेख भी बेहोश होकर गया। उसे करीब दो घंटों बाद होश आया। अब वह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed