फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Shri budha amarnath yatra

Poonch News: हमने तो किया है प्रण<bha>;</bha> जब तक रहेंगे प्राण, बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन का जारी रखेंगे क्रम

विज्ञापन
Shri budha amarnath yatra
पुंछ पहुंचा बाबा बूढ़ा अमरनाथ का आठवां जत्था, सातवें जत्थे ने किए महादेव के दर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। हमने तो किया है प्रण, जब तक रहेंगे प्राण, बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन का जारी रखेंगे क्रम। यह कहना है श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सातवें जत्थे में महादेव के स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करने वाले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं का।
श्रद्धालुओं ने कहा कि एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर के सनातन समाज की तरफ से आदर-सत्कार एवं अपनापन मिलता है। साथ ही यहां बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग और आसपास के प्राकृतिक नजारों व कलकल बहती पुलस्त गंगा में स्नान से जो सुकून मिलता है, उन सब को देख कर प्रण कर लिया है कि अब हर वर्ष श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आया करेंगे। जब तक शरीर में प्राण रहेंगे। इसके साथ ही अपने रिश्तेदारों एवं जान-पहचान के लोगों को भी यात्रा पर आने के लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि, कश्मीर की अमरनाथ गुफा तक यात्रा करना काफी कठिन है। वहीं, बूढ़ा अमरनाथ मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान है। कहा कि मंदिर के बाहर वाहन से उतरते हैं और भगवान की शरण में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौ दिनों से जारी श्री बूढ़ा अमरनाथ में शुक्रवार को सातवें जत्थे ने महादेव मंदिर में पूजन किए और दोपहर का भोजन कर जम्मू लौट गया। जबकि, सुबह जम्मू से निकाला आठवां जत्था देर शाम को पुंछ के कॉलेज मैदान पहुंचा। यहां यात्रियों का स्वागत किया गया। मौके पर एसएसपी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed