फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Shri budha amarnath yatra

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दूसरे जत्थे ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
Shri budha amarnath yatra
तीसरे जत्थे में भी तीन हजार से अधिक यात्री पुंछ पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था रविवार को पुंछ पहुंचा। वहीं, दूसरे जत्थे के करीब चार हजार यात्रियों ने महर्षि पुलस्त की तपस्थली श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान शंकर के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक एवं पूजन किया।
रविवार सुबह जम्मू से निकला श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का तीन हजार से अधिक यात्रियों का जत्था देर शाम पुंछ पहुंचा। यहां श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियज डिग्री कॉलेज मैदान में यात्रियों का स्वागत किया गया। तीसरे जत्थे में शामिल यात्री चाय-नाश्ता करने के बाद भोजन के लिए श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर चले गए। इस बीच शनिवार को पुंछ पहुंचे दूसरे जत्थे में शामिल चार हजार से अधिक यात्री रविवार सुबह कॉलेज मैदान में एकत्र हुए। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना किया गया। करीब एक घंटे बाद यात्रा का दूसरा जत्था श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचा तो मंदिर समिति ने यात्रियों का वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

उसके उपरांत यात्रियों ने करीब तीन घंटों तक कतारों में लगकर भगवान भोले नाथ का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले गुजरात के श्रद्धालुओं प्रवीन भाई, असीम पटेल, नवीन वाघेला, अंजना बेन और श्रुति ने कहा है कि उन्होंने देश भर में विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा की है। लेकिन, जो सेवा भाव, आदर-सत्कार, अपनापन और आत्मीयता पुंछ में मिलती है, ऐसी कहीं नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed