{"_id":"6381087bad5197647716347f","slug":"senitation-poonch-news-jmu2730886181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एनसीसी कैडेट ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एनसीसी कैडेट ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
पुंछ। एनसीसी 5वीं बटालियन के कैडेटों ने शुक्रवार को पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत नगर में दो स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्राकृतिक जलाशयों, बावलियों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता और जलाशयों को निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
शुक्रवार दोपहर विभिन्न स्कूलों हायर सेकेंडरी जुलास, हाई स्कूल कनुइयां, हाई स्कूल मंगनाड और हाई स्कूल जिया उल उलूम के करीब 130 कैडेटों ने एनसीसी कमांडिंग अधिकारी श्रीकांत राय एएनओ के तजिंदर सिंह और विकास शर्मा की अगुवाई में नगर के डूंगस क्षेत्र में स्थित बावली पर पहुंचे। जहां बावली के अंदर और बाहर की साफ सफाई करने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके उपरांत सभी कैडेट और अधिकारी पुनीत सागर एवं स्वच्छता जागरूकता रैली के रूप में आजाद मोहल्ला स्थित प्राचीन बावली पर पहुंचे और वहां पर भी घंटों तक स्वच्छता एवं बावली के जल को साफ एवं निर्मल बनाने का अभियान चलाया। उसके उपरांत क्षेेत्र के लोगों को भी स्वच्छता एवं प्रकृतिक जलाशयों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ ही क्षेत्र के पार्षद राजेश रैना ने एनसीसी कैडेटों और कमांडिंग अधिकारी के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि जलाशयों को स्वच्छ एवं निर्मल रखते हुए हम भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रख सकते हैं। इस बात को एन सी सी कैडेट अपने इस पुनीत सागर अभियान के माध्यम से जन जन को जागरूक कर एक बड़ा कार्य कर रहे हैं।