फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sena help school

Poonch News: सेना ने गांव टोपा पीर के स्कूल को दिए डेस्क, बच्चों में बांटी किताब-कॉपी व पैंसिल

विज्ञापन
sena help school
पुंछ। सेना ने सुरनकोट तहसील के गांव टोपा पीर में वीरवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव के लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया गया। सेना ने प्राथमिक स्कूल के लिए डेस्क एवं अन्य जरूरी सामान प्रदान किया। गांव की डिस्पेंसरी के लिए भी सामान, बैड, उपकरण, दवाइयां, मरहम पट्टियां, कूड़ादान सहित अन्य सामान दिया गया। गांव के बच्चों में किताबें, कापियां एंव पैंसिलें बांटीं गईं। वहीं गांव को हर समय रोशन करने के उद्देश्य से गांव में 25 सोलर स्ट्रीट लाइटें भी स्थापित कराईं। गांव टोपा पीर में गणतंत्रता दिवस उत्सव की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद गांव के बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेना की तरफ से गांव के बुजुर्गों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मान के तौर पर शॉल और कंबल भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन एक चिकित्सा शिविर के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने न केवल एकता और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया बल्कि शांति और सद्भाव बनाए रखने में भारतीय सेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सेना द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जवान और अवाम के बीच विश्वास पैदा होता है। खासकर दूरदराज के चुनौतीपूर्ण इलाकों में विकास को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed