{"_id":"66bd3dd51f076338f90c89d4","slug":"rally-organised-at-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102098-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: 78 फुट तिरंगे के साथ नियंत्रण रेखा के करीब निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: 78 फुट तिरंगे के साथ नियंत्रण रेखा के करीब निकाली रैली
Thu, 15 Aug 2024 04:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश को भारत की एकता और देश भक्ति का दिया पैगाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल सावजियां कलास्टर के स्कूलों ने मिलकर देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार 78 फुट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली।
रैली में मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल सावजियां के साथ ही अन्य स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली की अगुवाई माडल हायर सेकंडरी स्कूल सावजियां के प्रिंसिपल और कलास्टर प्रमुख अनवर खान और सावजियां पुलिस चौकी प्रभारी सुशांत सिंह सम्बयाल ने की। स्कूल से शुरू हुई 78 फुट लम्बे तिरंगे की रैली में 78 बच्चों ने तिरंगा उठा रखा था और 300 से अधिक बच्चे साथ चल रहे थे। यह रैली नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने से सावजियां, गड़ियां गली मैदान तक करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पुलिस चौकी के बाहर पहुंच कर संपन्न हुई।
प्रिंसिपल अनवर खान ने बताया कि देश के 78वें स्वंतत्रता दिवस पर 78 फुट लंबे तिरंगे को लेकर रैली निकाली है। इसका उद्देश्य पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को यह संदेश देना है कि वह चाहे जो कुछ कर ले भारतवासियों के दिलों से देशभक्ति का जज्बा और तिरंगे का मान कभी कम नहीं कर सकता है।