{"_id":"e83f9f0083c1d8f7b4b7b30bfc31521b","slug":"protest-of-workers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के डिप्लोमा होल्डर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के डिप्लोमा होल्डर्स ने किया प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में विद्युत विभाग में कार्यरत आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विभाग के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से डिप्लोमा होल्डर्स की सभी मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 11 बजे पावर हाउस परिसर में पीडीडी आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स एसोसिएशन के बैनर तले काफी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने विभाग के अधिकारियों के सामने डिप्लोमा होल्डर्स को डीपीसी करने, नियमित तौर पर पदोन्नत्ति देने, विभाग की कार्यशालाओं में सुधार लाने, तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने आदि मांगों को रखा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा, जिस वजह से उनको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर इशफाक अहमद, पृथपाल, अनमोल सिंह, गुरदेव सिंह, देविंदर प्रसाप, अब्दुल रजाक, कुलवीर सिंह, जतिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।