{"_id":"f264ddcd4f1c753a2e5fecf6ef522f46","slug":"protest-of-phe-workers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई कर्मचारियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई कर्मचारियों का जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई वाटर वर्क्स एम्पलाइज़ एसोसिएशन के कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर मंगलवार को जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा।
परेड पार्क में जिला प्रधान फैज अकबर चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी जुलूस निकालते हुए पीएचई मुख्यालय पहुंचे। परेड से शुरू हुआ यह जुलूस नगर के विभिन्न बाजारों, पुंछ किले, खखानाबन के रास्ते पुरानी पुंछ स्थित पीएचई के मुख्य कार्यालय पहुंचा।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य की सभी सरकारों पर कर्मचारियों से झूठे वादे एवं धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा से आग्रह करते हैं कि वह पीएचई में तैनात सभी दिहाड़ीदार, नीडबेस, सीपी कर्मचारियों और लैंड केस वालों को स्थाई करें।
विज्ञापन
साथ ही इन कर्मचारियों का जितना भी बकाया वेतन है एक ही बार में दिया जाए। बिना वेतन काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उप प्रधान अब्दुल मजीद, सचिव भारत भूषण शर्मा, सहसचिव विजय टंडन, अनूप कुमार, मोहमद बशीर आदि जुलूस में शामिल रहे।