{"_id":"b6e5196069564e43b3fed350fd2054a4","slug":"protest-of-farmers-for-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जिले की सुरनकोट तहसील के मुगल रोड पर बसे गांव पनाड़ निवासियों ने क्षेत्र में पिछले काफी समय से बन रही बिजली एवं पीने के पानी की भारी किल्लत के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इस सर्दी के मौसम में उन्हें न तो बिजली उपलब्ध हो रही है और न ही पीने का पानी। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संबधित विभागों का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर तीन दिन में क्षेत्र में बिजली पानी की सुचारू सप्लाई बहाल न की गई तो क्षेत्र के सभी लोग बच्चों सहित सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर सुरनकोट तहसील के गांव पनाड़ के दर्जन भर ग्रामीण गांव के बाजार में एकत्र हुए। जहां उन्होंने मोहम्मद अफजल, मोहम्मद माशूक, माजिद हुसैन की अगुवाई में तहसील प्रशासन और विद्युत एंव जल वितरण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद अफजल व मोहम्मद माशूक ने आरोप लगाया कि पिछले काफी दिनों से उनके क्षेत्र में कई-कई दिनों तक न तो बिजली की सप्लाई होती हैै और न ही पानी की।
]ऐसे में ग्रामीणों को काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं बिजली न आने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में हमारे गांव में बिजली पानी की सुचारु सप्लाई न हुई तो वो बाल बच्चों सहित सड़कों पर उतरेंगे।