{"_id":"68659c088608f7a6df0d8186","slug":"protest-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104215-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू अनिवार्य करने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू अनिवार्य करने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने उमर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, फैसला वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नायब तहसीलदार की भर्ती में उर्दू को अनिवार्य किए जाने के विरोध में नगर के ऐतिहासिक किले के पास धरना प्रदर्शन किया।
डीडीसी सदस्य मेंढर वाजिद बशीर खान और पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उमर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान गुरदीप सिंह ने उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी यह सत्ता में आए, इन्होंने जम्मू और कश्मीर के लोगों को बांटने का काम किया है। हमारा किसी भाषा से कोई वैर विरोध नहीं हैं। हम चाहते हैं कि सभी युवा हर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर पाएं। उन्हें भाषा के आधार पर भेदभाव का सामना न करना पड़े। सरकार से मांग है कि उर्दू को अनिवार्य करने के आदेश को वापस किया जाए ताकि आवेदन से वंचित युवाओं को राहत मिल सके। सरकार ने आदेश को वापस नहीं लिया तो प्रदर्शन को आंदोलन में बदल दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीसी विकास कुंडल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुनील कुमार, जुगल किशोर, राजेश कुमार, नरेश पाल वर्मा, नरेश कुमार, सुदर्शन कुमार, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।