{"_id":"621a7b4a979d93264a0106a7","slug":"pradersan-poonch-news-jmu2546593180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिहाड़ी कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अन्य भागों की तरह जिले में भी पीएचई विभाग के दिहाड़ी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। शनिवार को दूसरे दिन भी पीएचई विभाग में बतौर दिहाड़ी काम कर रहे कर्मियों ने अपनी 72 घंटों की काम छोड़ो हड़ताल जारी रखते हुए अपनी दिहाड़ी स्थायी करने, न्यूनतम वेतन योजना लागू करने और पूरा बकाया वेतन एक मुश्त जारी करने लेकर नारेबाजी करते हुए जिले भर में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आज सबसे बड़ा प्रदर्शन जिला मुख्यालय पुंछ नगर में किया गया, जहां पर पीपीएचई डेलीवेजरस एंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के जिला प्रधान मकबूल हुसैन, उपप्रधान प्रदीप कुमार, हरविन्दर सिंह आदि की अगुवाई में बड़ी संख्या में पीएचई दिहाड़ी कर्मचारी एकत्र हुए। जहां उन्होंने मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं का कहना था कि हम लोग बीस वर्षों से सरकार से दिहाड़ी कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग कर रहे हैं, मगर हमें हर बार झूठे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि हमारी 72 घंटों की हड़ताल समाप्त होने से पहले अगर हमारी मांगें पूरी न की गई तो हमें अपनी हड़ताल को आगे बढ़ाना पड़ेगा।