फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   pradersan

पुंछ में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
पुंछ। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल जारी पर हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी मांगों के पक्ष में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्थायी करने, न्यूनतम वेतन योजना लागू करने और बकाया वेतन एक मुश्त जारी करने को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजर्स इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले संगठन के जिला प्रधान मकबूल हुसैन, उपप्रधान प्रदीप कुमार, हरविंदर सिंह आदि की अगुवाई में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी एकत्र हुए, जहां उन्होंने दिन भर मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम बीस वर्ष से स्थायी किए जाने की मांग कर रहे हैं। हमें हर बार झूठे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

भाजपा सबके विकास के दावे करती है। उसके शासन में उन्हीं के उपराज्यपाल की तरफ से भी हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। हमारे बच्चों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। क्या यही सबका विकास है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि हमारी 72 घंटों की हड़ताल समाप्त होने से पहले अगर हमारी मांगें पूरी न की गईं तो हमें अपनी हड़ताल को आगे बढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed