{"_id":"64f0f092100fcc0ec9027f34","slug":"poonch-shri-budda-amarnath-yatra-poonch-news-c-165-1-sjam1004-285-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: दशनामी अखाड़ा में पवित्र छड़ी की स्थापना के साथ श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: दशनामी अखाड़ा में पवित्र छड़ी की स्थापना के साथ श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा संपन्न
Fri, 01 Sep 2023 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बार दी सलामी, तीन दिवसीय रक्षाबंधन मेला भी संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसीपुंछ। महाऋषि पुलस्त की तपस्थली एवं भगवान भोलेनाथ के पावन धाम श्रीबूढ़ा अमरनाथ मंदिर में जारी यात्रा का वीरवार को पवित्र छड़ी के श्रीदशनामी अखाड़ा पहुंचते ही समापन हो गया। इसके साथ ही मंदिर में तीन दिनों से चल रहा रक्षाबंधन मेला भी संपन्न हो गया।
तीन दिन पूर्व श्रीबूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्थापित की गई भगवान शंकर एवं देवी पार्वती का प्रतीक चांदी की छड़ी को सुबह राजगुरु गद्दी के महंत 1008 महांमंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मांनंद सरसवती महाराज की अगुवाई में मंदिर से बाहर लाया गया। यहां पर पुलिस की तरफ से सलामी देने के बाद यात्रा के रूप में मंडी से पुंछ की तरफ लाया गया, जहां से छड़ी सुबह दस बजे श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में लाई गई। यहां पर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बैंड की धुन पर एकबार फिर छड़ी को सलामी दी गई। पूजारी द्वारा छड़ी की आरती उतारने के बाद अगले साल तक श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में छड़ी को स्थापित कर दिया गया। इस अवसर पर दशनामी अखाड़ा मंदिर सभागार में स्वामी विश्व आत्मानंद सरस्वती महाराज की देखरेख में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया।