{"_id":"65d52063ae3f0793290a4b54","slug":"poonch-rain-and-snowfall-problem-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101140-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बिजली ढांचे को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बिजली ढांचे को नुकसान
Wed, 21 Feb 2024 03:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में मंगलवार को तीसरे दिन भी लगातार बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
तेज हवाओं से जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर के कस्बा, शाहपुर, मंदार और इस्लामाबाद आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बिजली के खंबे गिर गए और तार टूट गए। जानकारी मिलते ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आफताब अहमद के निर्देश पर इंजीनियर सुधीर खजूरिया, जगमीत सिंह, निसार अहमद कर्मचारियों के साथ क्षेत्रों में पहुंचे। जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। कई इलाकों में प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभाग लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।