{"_id":"65342fe135aa4aae780c0eb4","slug":"poonch-police-martyar-divis-poonch-news-c-165-1-sjam1004-566-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में 188 शहीदों को किया याद, 120 शहीदी परिवार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में 188 शहीदों को किया याद, 120 शहीदी परिवार सम्मानित
Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। देशभर की तरह ही शनिवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय में भी पुलिस की तरफ से 1959 को लददाख में चीनी सैना के हमले में शहीद हुए दस सीआरपीएफ के जवानों की याद में राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया। जिला पुलिस लाइन में हुई कार्यक्रम में 188 शहीदों को नमन करने के साथ ही 120 शहीदी परिवारों को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता डीएसपी हेडक्वार्टर अफरात हुसैन और एएसपी मुशीम अहमद ने की, जबकि डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अखतर, पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट और एसएसपी विनय शर्मा मुख्य अतिथि थे। सर्वप्रथम एसएसपी ने शहीद पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 188 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बारी-बारी से सभी के नाम पढ़े। उसके उपरांत सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। जिला पुलिस की तरफ से पुंछ जिले के 120 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसे देख कर शहीदों के परिजनों की यादें ताजा हो गईं और उनकी आंखें छलक आईं। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, कांग्रेस के जहांगीर हुसैन मीर, मोहम्मद जमान, प्रदीप खन्ना और ताज मीर आदि उपस्थित रहे।
पिता के साथ सभी शहीदों पर गर्व : आसिया इकबाल
इस अवसर पर सुरनकोट के शहीद पुलिस जवान मोहम्मद इकबाल की पुत्री आसिया इकबाल ने पुलिस का आभार जताया। साथ ही कहा कि पिता सहित सभी शहीदों और देश की सीमाओं पर तैनात जवानों पर गर्व है, जिनके कारण हम चैन की नींद ले रहे हैं। देश की रक्षा, एकता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरत पडने पर पिता की तरह प्राणों की आहुति देेने से पीछ नहीं हटेंगे।