फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch news: Roof of kutcha house suddenly collapses while sleeping one dead five injured

पुंछ के रियाज की आखिरी रात: छत गिरने से परिवार के सभी लोग दबे, चीत्कार सुन पहुंचे पड़ोसी..नजारा देख निकली चीख

Thu, 26 Oct 2023 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

पुंछ जिले में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
poonch news: Roof of kutcha house suddenly collapses while sleeping one dead five injured
पुंछ - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में गुरुवार सुबह बड़े हादसे की खबर है। जिले के मेंढर उपजिला के दूरदराज गांव गुरसाई मुरी में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात पुंछ के दूरदराज गांव गुरसाई मुरी में कच्चे मकान की छत गिरने से उसमें मौजूद छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत बाहर निकाल कर उपचार के लिए सुरनकोट अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रियाज हुसैन शाह पुत्र साबर हुसैन शाह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, 52 वर्षीय शमीम अख्तर पत्नी रियाज हुसैन शाह, 25 वर्षीय अमानत अली और 22 वर्षीय शराफत अली, 18 वर्षीय आसमा कौसर पुत्री रियाज हुसैन शाह और उसका एक रिश्तेदार 30 वर्षीय इरफान हैदर पुत्र मेहबूब हुसैन शाह का उपचार जारी है। रियाज हुसैन शाह ने जख्मों का ताव न सहते हुए उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed