{"_id":"645233b5d07483ffbf0f75b3","slug":"poonch-accident-vehicle-fell-into-gorge-one-dead-and-four-others-injured-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Accident: पुंछ के मंडी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, चार अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Accident: पुंछ के मंडी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, चार अन्य घायल
Wed, 03 May 2023 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 03:48 PM IST
सार
पुंछ के मंडी इलाके में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Poonch Accident
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ के मंडी इलाके में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलनाई से मंडी जा रहे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुश्ताक बुरहान अहमद (8), मुस्ताक अहमद की पत्नी नाहिदा बेगम (35), मोहम्मद सलीम की पत्नी परवेज अख्तर (40), सुल्तान मोहम्मद के पुत्र बशीर अहमद (42) निवासी बेदर व रुस्तम के रूप में हुई है। बलनाई निवासी शेख (55) रमजान शेख को एसडीएच मंडी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुस्तम शेख को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन