{"_id":"61f42bdb9fd8da3bae678594","slug":"poiltical-poonch-news-jmu2527343174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविन्द्र रैना ने पूर्व पी डी पी एम एल सी यशपाल शर्मा के घर पहुंच कर उनके निधन शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविन्द्र रैना ने पूर्व पी डी पी एम एल सी यशपाल शर्मा के घर पहुंच कर उनके निधन शोक जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुंछ प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ पूर्व एमएलसी एवं जिले के जन नेता यशपाल शर्मा के घर पहुंच उनके निधन पर शोक जताने पहुंचे। रैना ने उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए गहरा शोक प्रकट किया।
मौके पर मौजूद यशपाल शर्मा के समर्थक युवाओं ने रवींद्र रैना से मांग की कि पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम यशपाल शर्मा के नाम पर रखा जाए। क्योंकि यशपाल शर्मा कबड्डी और कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। साथ ही जिले के लोगों के लिए उनका योगदान रहा है। रैना ने पार्षदों को निर्देश दिए किए वह नगर पालिका में एक प्रस्ताव पारित कर उसे उपायुक्त के माध्यम से उपराज्यपाल को भेजें और मैं स्वयं जम्मू पहुंचने पर इस बारे में उपराज्यपाल से मुलाकात करूंगा।
यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रवींद्र रैना ने कहा कि शर्मा के निधन से जम्मू-कश्मीर की राजनीति को आघात पहुंचा है। क्योंकि यशपाल शर्मा ऐसे जननेता थे, जिन्होंने हर किसी का सहयोग किया। उन्होंने कभी किसी के साथ राजनीतिक दल के तौर पर भेदभाव नहीं किया। उनके पास किसी भी दल का कोई व्यक्ति समस्या लेकर गया तो उन्होंने उसका निवारण किया है। उनके जाने से न सिर्फ पुंछ बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लोगों का नुकसान हुआ है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है।