{"_id":"3c3b4980b38846d1ccdbd89e77593822","slug":"peoples-celebrates-subhash-chandra-bose-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ/राजोरी/नौशेरा
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बोस को श्रद्घांजलि अर्पित की।
पुंछ। पुंछ में भी महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाषचंद्र बोस का 119वां जन्म दिवस बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों और छात्र छात्राओं ने भाग लेते हुए नेता जी के देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला।
बच्चोें और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। नेता जी सुभाषचंद्र बोस क्लब, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल और पुंछ युवा संगठन की तरफ से पहले कालीमाता मंदिर के बाहर से नरेश फूल, विकास शर्मा, निशू गुप्ता, सुनील कुमार, संजीव शर्मा, सरबजीत सिंह आदि की अगुवाई में देश भक्ति गीतों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जोकि नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पुरानी पुंछ स्थित नेता जी सुभाष पार्क तक गई।
विज्ञापन
जहां पर नेता जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के साथ मोम बत्तियां जला कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कालीमाता मंदिर चौक में नेता जी के जन्म दिवस के मौके में जनसभा का आयोजन किया गया। भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और संगठनों के पदाधिकारियों ने नेता जी के जीवन पर अपने विचार रखे।
जिसके बाद स्कूली बच्चों ने नगर में रैली निकाली। बाद में हलवा बांट कर नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस की खुशियां मनाई गई।
वहीं राजोरी के सुभाषचंद्र बोस के 119वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के नेता जी मंच नामक गैर सरकारी संस्था और नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वहीं इस अवसर पर नेता जी सुभाषचंद्र की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में नेता जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों से अपील की कि वह जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सच्चाई के मार्ग पर चलें। वहीं इस अवसर पर संस्था के सचिव विवेक गुप्ता, सदस्य आदित्य गुप्ता, स्कूल के डायरेक्टर कनव बडयाल ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला व बच्चों को प्रेरित किया।
वहीं नौशेरा में हनुमान मार्केट नौशेरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पतंजलि योग पीठ और भाजपा सहित आम लोगों ने नेता जी सुभाष चंद बोस की 119वीं जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनकी तस्वीर पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया।