Operation Trinetra-2 : सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में ढेर किए छह आतंकवादी, चीन-पाक में बने हथियार बरामद
आतंकियों के कब्जे से चीन में बनी चार एके राइफलें, दो पाकिस्तानी पिस्टल, आठ एके मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, भारी संख्या में कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना और पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र-2 के दौरान पुंछ में 24 घंटे में छह आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकियों के कब्जे से चीन में बनी चार एके राइफलें, दो पाकिस्तानी पिस्टल, आठ एके मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, भारी संख्या में कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए।
सुरनकोट इलाके के शींदरा टॉप में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए। चक्कां दा बाग इलाके में भी सोमवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी मार गिराए गए थे। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि छह सेक्टर कमांडर एमपी सिंह और एसएसपी विनय शर्मा ने बताया कि आतंकी विदेशी हैं। सुरक्षाबलों की उन पर 16 जुलाई से ही नजर थी।
सुरक्षा बलों ने उपजिला मेंढर में दो आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त
पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए हैं। सोमवार देर शाम को एसओजी और सेना ने उप जिला मे मेंढर के नक्कामंजयाडी क्षेत्र के कालाझूला जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में दो आतंकी ठिकाने मिले। यहां से तीन हैंडग्रेनेड, विस्फोटक वायर और एक संदिग्ध डिब्बा कब्जे में लिया है। क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस बारे में सुरक्षा बलों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।