{"_id":"1f9d821be7c621680a0ebba429649404","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में बच्चे की मौत
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील में बुधवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंढर कसबे में मोहम्मद कामरान (9) अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान मेंढर की ओर जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वो काफी दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन के ड्राइवर ने फरार होने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने बच्चे को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मेंढर तहसील में चलने वाले वाहन ओवर लोडिंग करते हैं और तय गति से ज्यादा गति पर वाहन चलाते हैं।
इसके बावजूद पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती, जिस वजह से इलाके में अक्सर हादसे होते रहते हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।