फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Not contesting elections, aim is to regain lost identity of JK: Mehbooba Mufti

चुनाव लड़ना नहीं, जम्मू-कश्मीर की खोई पहचान हासिल करना है मकसद: महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
Not contesting elections, aim is to regain lost identity of JK: Mehbooba Mufti
पुंछ। पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारा मकसद चुनाव लड़ना नहीं है। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर से छीने गए विशेष दर्जे के अनुच्छेद 370 व 35ए बहाल हों। यह रियासत की पहचान थी, जिसे लूटा गया है। पीडीपी इस पहचान को वापस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। मंगलवार को महबूबा मुफ्ती ने पीर पंजाल क्षेत्र में पांच दिवसीय दौरे का सुरनकोट से आगाज किया।
विज्ञापन

सुरनकोट स्थित डाक बंगले में मीडिया से बातचीत में महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन हालात को सुधारना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के विकास का नारा देकर अनुच्छेद 370 हटाया गया। सरकार बताए आज विकास कहां हो रहा है। दिखाएं कहां सड़कें बन रही हैं। किन लोगाें को रोजगार मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में आज रेत-बजरी निकालने के लिए भी लोग बाहर से आ रहे हैं। महबूबा ने कहा कि भाजपा ने पूरे मुल्क के हालात खराब कर दिए हैं। किसान लंबे समय से सड़कों पर हक मांग रहे हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

तालिबान के सवाल पर भड़कीं महबूबा, बोलीं - यहां अपने मुल्क पर बात करें
पुंछ। अफगानिस्तान में तालिबान राज की वापसी पर इस्लामी हुकूमत को ठीक से चलाने की नसीहत देने वाली महबूबा इस बार तालिबान के सवाल पर भड़क उठीं। जम्मू संभाग के नौ दिवसीय दौरे में पुंछ के सुरनकोट पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा से बैठक के बाद जब मीडिया ने तालिबान के बारे में पूछा तो वे उखड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा ने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में है। उसे अफगानिस्तान वाले देख लेंगे। आप अपने मुल्क के हालात और यहां के मसलों पर बात क्यों नहीं करते। महबूबा ने कहा, दिल्ली बॉर्डर पर दो साल से किसान धूप और गर्मी में मर रहे हैं। हमारे यहां लोग बेरोजगार हो रहे हैं। लोगाें को रोजगार और राशन नहीं मिल रहा। यहां बिजली और पानी तक नसीब नहीं हो रहा। हर तरफ अफरातफरी मची हुई है। इस सब के बावजूद आप तालिबान पर बात करते हो। तालिबान अफगानिस्तान का मामला है जिसे वहां के लोग देखेंगे। गौरतलब है कि तालिबान की वापसी पर कश्मीर घाटी में सबसे पहली प्रतिक्रिया महबूबा की ओर से आई थी। तब महबूबा ने तालिबान को इस्लामी हुकूमत को सही ढंग से चलाने की नसीहत दी थी।

मुगलरोड से सुरनकोट पहुंचने पर हुआ स्वागत
सुरनकोट तहसील से दौरा शुरू करने के लिए महबूबा मुफ्ती मुगलरोड से पहुंचीं। चंडीमाड़ा पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महबूबा का जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सुरनकोट डाक बंगला पहुंची। पार्टी की बैठक में महबूबा ने कहा कि पीर पंजाल क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहादुर हैं। उनसे मिलकर मनोबल बढ़ा है और हौसलों में और मजबूती आई है। इस दौरान स्थानीय लोगाें की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महबूबा मुफ्ती बुधवार को पुंछ नगर और वीरवार को मेंढर का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed