फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   No road in the village

मुगलों के पसंदीदा गांव को सड़क नसीब नहीं

Thu, 19 Nov 2015 01:46 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
 No road in the village

बुधवार को नगर स्थित डाक बंगला में सामाजिक संगठन अवेक इंडिया और माड़ा डेवलममेंट फोरम की बैठक में वक्ताओं ने मुगलों के विशेष कृपापात्र रहे मुगलपाड़ा गांव की प्रशासन द्वारा उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में बड़ी संख्या में मुगलमाड़ा के ग्रामीणों ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवेक इंडिया के चेयरमैन अयाज मुगल ने गांव मुगलमाड़ा के लोगों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आज तक हर सरकार ने मुगलपाड़ा गांव की उपेक्षा की है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले हर बार मुगलपाड़ा की तकदीर बदलने के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे गांव में भूले-भटके भी नजर नहीं आते हैं। इसके चलते मुगलों के पसंदीदा रहे इस गांव के निवासियों को आज भी कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या सड़क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की सुविधा न होने से ग्रामीणों को कहीं आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोग हर दिन कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद गाड़ियां पकड़ कर दूसरे स्थानों को आवाजाही करते हैं। बैठक में भाजपा-पीडीपी सरकार से मांग की गई कि इस ऐतिहासिक गांव तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाए।


ग्रामीणों ने गांव के लिए दो वर्ष पूर्व बनवाए गए लोहे के झूला पुल को भी वहां से सैलां में लगाया जाने की मांग की है। बैठक में मौलाना मुनीर हुसैन, इरफान अली, शाहनवाज मुगल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed