फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   middle school located on the India-Pakistan Line of Control in Poonch tell the story of the attacks

Pahalgam: गोलियों के बीच बेखौफ बच्चे बुन रहे भविष्य के सुनहरे सपने; नन्हे दिलों ने ठाना है- हम लाएंगे बदलाव

Wed, 30 Apr 2025 02:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 30 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ के फकीरा दरा मिडिल स्कूल के बच्चों ने गोलियों के बीच भी शिक्षा को नहीं छोड़ा और स्कूल में बंकर बनाए जाने की मांग के साथ बदलाव लाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
middle school located on the India-Pakistan Line of Control in Poonch tell the story of the attacks
गोलियों से छलनी दीवारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छोड़ो कल की बातें... कल की बात पुरानी... मिलकर नई कहानी... ऐसा ही संकल्प पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मिडिल स्कूल, फकीरा दरा में पढ़ने वाले बच्चों के इरादों में झलकता है। एक तरफ दीवारों पर गोलियों के निशान दहशतगर्दी की याद दिलाते हैं, तो दूसरी तरफ किताबों में ध्यान लगाए बैठे बच्चों में दिख रहा है जम्मू-कश्मीर का चमकता भविष्य। 

विज्ञापन

गोलियों से छलनी दीवारें, मगर बच्चों का हौसला कायम
पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रावला कोट सड़क पर स्थित है सरकारी मिडिल स्कूल, फकीरा दरा। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यह इलाका भी सतर्क है, और यह लाज़मी भी है। सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस स्कूल के विद्यार्थी बिशारत, नजाकत और साईमा छलनी दीवारों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं – हमारे माता-पिता और शिक्षक बताते हैं कि इस स्कूल को कई बार निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने कई बार यहाँ गोलियाँ बरसाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त 2019 -जब मौत छत पर आ गिरी थी
शिक्षक मुश्ताक का कहना है – ये निशान 15 अगस्त 2019 की पाकिस्तानी गोलाबारी के हैं, जिसमें स्कूल की छत पर भी दो मोर्टार शेल गिरे थे। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्कूल में छुट्टी थी, वरना हम में से कोई जिंदा नहीं बचता।शिक्षक के चुप होते ही साईमा और बिशारत बोल पड़ते हैं, हम लोग खूब पढ़ेंगे। पाकिस्तान बहुत गंदा काम कर रहा है, उसे रोकना चाहिए।

विज्ञापन

हम डरते नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है
हम डरते नहीं... पर सतर्कता जरूरी, हमारे स्कूल में भी बंकर होना चाहिए । स्कूल के बच्चे कहते हैं, हम डरते नहीं, पर सतर्कता जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल में भी बंकर बनाया जाए। कभी दोबारा कोई इस स्कूल को निशाना बनाए, तो कम से कम बच्चों को नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed