फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   mender in volleyball and surankot won in kabbaddi

Poonch News: वॉलीबाल में मेंढर, कबड्डी में सुरनकोट ने मारी बाजी

Thu, 01 Aug 2024 06:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 01 Aug 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
mender in volleyball and surankot won in kabbaddi
पुंछ में लड़कियों के 17 वर्ष इंटर जोन जिला स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी मुकाबले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को लड़कियों के 17 वर्ष आयुवर्ग इंटर जोन जिला स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी मुकाबले करवाए गए। इसमें जिले भर के सैकड़ों खिलाडि़याें ने भाग लिया। इन खेल मुकाबलों की अध्यक्षता विभाग के जिला अधिकारी मूलराज उत्तम ने की, जबकि सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेमप्रकाश लूथरा इसके मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर दिन भर में लड़कियों के कबड्डी और वॉलीबाल के 11/11 मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें जिले की सभी 11 जोन की टीमों ने भाग लिया। दोपहर बाद आयोजित वाॅलीबाल के फाइनल में मेंढर जोन ने मनकोट जोन को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। कबड्डी के फाइनल में सुरनकोट ने बालाकोट जोन को 15 अंकों से हराकर खिताब जीता। इस अवसर पर विभाग के नरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जतिंदर सिंह, अमरेश कुमार, राजिंदर सिंह सभी जेडपीईओ, शारीरिक शिक्षा व्याख्याता पवन कुमार और विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed