{"_id":"65c6a69678dffc8a2002b164","slug":"meeting-with-officer-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101100-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया जानकारी मजबूत कर आतंकियों को ट्रैक करें : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया जानकारी मजबूत कर आतंकियों को ट्रैक करें : डीआईजी
विज्ञापन
पुंछ। जिले के दौरे के दौरान शुक्रवार को डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को एसएसपी पुंछ युगल मनहास के साथ उपजिला मेंढर का दौरा किया। डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस स्टेशन मेंढर का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ उपजिला की समग्र सुरक्षा समीक्षा की। उन्होने खुफिया जानकारी मजबूत करने के साथ आतंकियों को ट्रैक करने के निर्देश दिए।
डॉ. सुनील गुप्ता ने एमएचसी कक्ष, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस लैब, जवान बैरक, मेस, कोट, सीसीटीवी की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और पुलिस स्टेशन मेंढर के अधिकारी/कर्मचारियों और उप जिले में तैनात सीएपीएफ के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान व्यावसायिकता बनाए रखने और प्रक्रियाओं के पालन के महत्व पर जोर दिया। थाना एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने पर बल दिया गया। घुसपैठ के पिछले इतिहास और हाल के आतंकवादी हमलों को देखते हुए एसडीपीओ और थाना प्रभारी को अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। डॉ. सुनील गुप्ता ने नफरी को जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी को मजबूत करने के अलावा क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को ट्रैक करने के लिए अधिक प्रयास करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने एसडीपीओ मेंढर को क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए कर्तव्यों का पालन करने के लिए आवश्यक उपखंड में तैनात पुलिस कर्मियों/सीएपीएफ जवानों को हर संभव रसद सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेही उपाय स्थापित करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के समय पर निस्तारण के लिए वरिष्ठ नागरिकों और महिला शिकायतकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला फरियादियों की शिकायतों का निपटारा थाने की महिला स्टाफ द्वारा किया जाना चाहिए। दुर्घटना के मामलों, भूमि विवाद, अपहरण मामलों आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस स्टेशन की बीट प्रणाली को मजबूत करने को भी कहा।