फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   khanan

Poonch News: सुरनकोट में अवैध खनन के आरोप में 15 टिप्पर, एक पोकलेन मशीन जब्त

विज्ञापन
khanan
पुंछ जिले के दराबा अवैध खनन में लिप्त टिप्पर जिन्हें जब्त किया गया - फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में नदी नालों से हो रहे खनन के खिलाफ कार्रवाई और खनन माफिया पर शिकंजा कस्ते हुए रविवार को ज्योलोजी एवं माइनिंग विभाग की तरफ से सुरनकोट में सुरननदी में अवैध खनन में लिप्त 15 टिप्पर और एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत के निर्देश पर रविवार दोपहर को जिला माइनिंग अधिकारी मोहम्मद नसीब बजरान ने पुलिस के सहयोग से दराबा में छापा मारा। इस दौरान खन्न में लिप्त 15 टिप्पर और नदी से रेत एवं बजरी निकालने में लगी एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे उचित कदम बताया। कहा कि जिले में खनन माफिया द्वारा नदी नालों में अवैध रूप से रेत बजरी एवं पत्थर निकालने के लिए पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नदियों में कई फुट गहरे गड्ढे कर दिए जाते हैं, जिनमें पानी जमा होने से कई लोग उनमें डूब चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed