{"_id":"67520715fefbe98cce087525","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-394-1-sbj1001-100342-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी सुंदरबनी पहुंचे, लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी सुंदरबनी पहुंचे, लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
सुंदरबनी के सरकारी डाक बंगले में मोहम्मद शेख अब्दुल्ला को उनकी 119 वीं जयंती समारोह पर श्रद्धां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी वीरवार को सुंदरबनी पहुंचे। उन्होंने शाम पांच बजे सरकारी डाक बंगले में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक घंटे के विशेष सत्र का आयोजन किया।
इस दौरान दर्जनों की संख्या में नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता तथा नेता सरकारी डाक बंगले में मौजूद रहे। लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष टूटी सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कई लोगों ने पेयजल आपूर्ति से लेकर विभिन्न प्रशासनिक विभागों से जुड़े हुए मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री को अपनी शिकायत सौंपी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंता को सड़कों के निर्माण के लिए भी दिशा निर्देश दिए। एक घंटे बाद उपमुख्यमंत्री नौशेरा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर एडीसी सुंदरबनी राजीव मगोत्रा अभियंता लोक निर्माण विभाग नौशेरा, तहसीलदार सुंदरबनी दलजीत सिंह परिहार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।