{"_id":"69a0b6dfa68ac57599064a0c","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105551-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: युवाओं ने आपातकाल पर रखे विचार, पक्ष-विपक्ष में बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: युवाओं ने आपातकाल पर रखे विचार, पक्ष-विपक्ष में बहस
Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुंछ डिग्री कालेज में युवा संसद में आपातकाल के विरोध में विचार रखती युवा सांसद
पुंछ डिग्री काॅलेज में युवा संसद का आयोजन
पुंछ। विकसित भारत अभियान के तहत वीरवार को नगर स्थित श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जिले के चारों सरकारी डिग्री कॉलेजों पुंछ, मंडी, सुरनकोट और मेंढर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस युवा संसद की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह सूदन ने की जबकि सेवा निवृत्त जिला विकास उपायुक्त मतलूब खान इसके मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर कॉलेज सभागार में पूरी तरह संसद को सजाया गया था। जिसमें सरकार एवं विपक्ष के सांसदों के रूप में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं ने इस वर्ष की युवा संसद के विश्य आपातकाल के पचास वर्ष , उसके प्रभाव एवं दुश प्रभाव पर खुल कर बहस करते हुए आपातकाल के पक्ष और विरोध में अपने विचार प्रकट किए। युवा संसद के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि इस युवा संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली युवा संसद के साथ ही संसद भवन में होने वाली सदन की करवाई देखने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर, पूर्व प्रिंसिपल तेजिंदर सिंह,एडवोकेट रोनिक शर्मा,डॉ. खलील अहमद, योगेश शर्मा एवं शमीम बांडे भी उपस्थित रहे।