फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ के गांव दलान में बारूदी सुरंग में विस्फोट, युवक घायल, जीएमसी राजोरी रेफर

Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Thu, 12 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल युवक बिलाल अहमद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में उपचारा
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दलान में बुधवार को बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में एक 16 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायल की पहचान बिलाल अहमद पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी गांव बनवत के रूप में हुई है। युवक की हालत को गंभीर देखते हुए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने बताया कि देर शाम को गांव दलान निवासी बिलाल अहमद बेतार नदी में स्थित घराट से आटा लेने जा रहा था कि रास्ते में पड़ी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। विस्फोट में उसके दोनों हाथ और सीने पर गहरे घाव आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार के लिए जीएमसी राजोरी भेज दिया है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही डीएसपी डीआर शशीकांत रैना और एसीआर मोहम्मद सैयद अस्पताल पहुंचे और घायल को उपचार के लिए तत्काल सहायता के लिए रेडक्रॉस फंड से दस हजार रुपए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed