{"_id":"697faffe3a7f0974230c5a0b","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105441-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: कार 300 फुट खाई में गिरी, दो बिजली कर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: कार 300 फुट खाई में गिरी, दो बिजली कर्मियों की मौत
विज्ञापन
चतिंदर सिंह की पत्नी को ढांढस बंधाते रिश्तेदार।
- फोटो : punch news
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में रविवार दोपहर एक कार करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। हादसे में दो बिजली कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि कार में मौजूद दो अन्य साथी बाल बाल बचे।
मृतकों की पहचान चतिंदर सिंह निवासी वार्ड 9 मोहल्ला कामसर और कुलबीर सिंह निवासी वार्ड 16 मोहल्ला जरनैली के रूप में हुई है। हादसे में बाल-बाल बचने वालों की पहचान हरविन्दर सिंह और रिंकू दोनों निवासी मोहल्ला रेडियो स्टेशन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुंछ नगर से चार दोस्त जिले की मंडी तहसील स्थित पर्यटन स्थल शंख डोडा में बर्फबारी के बाद पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी गाड़ी गांव चंदरोला पहुंची। गाड़ी को चतिन्दर सिंह चला रहा था। अचानक एक माेड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से कार 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में से चारों कार सवारों को कड़े प्रयासों से कंधों पर उठा कर सड़क तक पहुंचाया। वहां से उन्हें एक टाटा सूमो में पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कुलबीर सिंह और चतिन्दर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।