{"_id":"66b01c6bc2668de5310f8e55","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102031-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ और मेंढर में किसान खिदमत घर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ और मेंढर में किसान खिदमत घर का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को वर्चुअल मोड से केन्द्र शासित प्रदेश में 500 किसान खिदमत घरों का उद्घाटन किया। इसी के तहत पुंछ जिले के गांव जलास और मेंढर उपजिला के डराना में भी एक-एक किसान खिदमत घर का शुभारंभ हुआ।
गांव जलास में किसान खिदमत घर के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गांव के किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता सहायक जिला कृषि अधिकारी चरणजीत सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के दो किसानों हरभजन सिंह और दोलन राम को एचएडीपी योजना के अतंर्गत पावर टिलर और सिंचाई के लिए पानी के टैंक का निर्माण करने के लिए पचास प्रतिशत सब्सिडी का अनुमति पत्र प्रदान किया गया।
कृषि अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में दो हजार किसान खिदमत घर खोले जाने हैं। इसकी पहली कडी़ में रविवार को पांच सौ खिदमत घर खोले गए हैं। इनमें पुंछ जिले में दो किसान खिदमत घर खोले गए हैं। आने वाले समय में जिले में 100 किसान खिदमत घर खोले जाएंगे। इनमें युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि और उससे संबंधित विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही किसानों के सभी ऑनलाइन कार्य भी यहीं पर होंगे। भविष्य में इन्हीं किसान खिदमत घरों में किसानों को बीज, खाद एवं कृषि उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे।