फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: डीडीसी ने श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर का दौरा किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त (डीडीसी) पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने वीरवार दोपहर पुंछ जिले की मंडी तहसील स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर का दौरा किया। इस दौरान जिला विकास उपायुक्त ने मंदिर के आसपास यात्रियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और लंगर सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर प्रांगण में ही मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को 7 अगस्त से शुरू होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए निर्बाध सुविधाएं और सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी विभागों को अतिरिक्त सचेत रहने की आवश्यकता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से इस बार पहली बार नई पहल की गई है। 17 अगस्त को शुरू होने वाली छड़ी यात्रा के दूसरे दिन 18 अगस्त को सुबह दस बजे चैनल पर छड़ी यात्रा का विशेष प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed